शुकदेव के जन्म को लेकर पौराणिक कथा बताती है कि महर्षि व्यास के यह पुत्र बारह वर्ष तक माता के गर्भ में रहे। तर्क में आस्था रखने वाले इस बात पर विश्वास नहीं करेंगे। मगर अब साइंस ने कुछ ऐसा ही चमत्कार कर दिखाया है। इसमें बारह नहीं बीस साल पहले कंसीव भ्रूण से हृष्ट-पुष्ट बच्चे का जन्म हुआ है। पहले शुकदेव की संक्षेप में कथा--भगवान शिव पार्वती को अमर कथा सुना रहे थे। पार्वती जी कथा सुनते-सुनते निद्रा के वशीभूत हो गयीं और उनकी जगह पर वहां बैठे एक शुक ने हुंकारी भरना प्रारम्भ कर दिया। जब भगवान शिव को यह बात ज्ञात हुई, तब उन्होंने शुक को मारने के लिये उसका पीछे अपना त्रिशूल छोड़ा। शुक जान बचाने के लिए तीनों लोकों में भागता रहा, भागते-भागते वह व्यास जी के आश्रम में आया और सूक्ष्मरूप बनाकर उनकी पत्नी के मुख में घुस गया। वहीं गर्भ में रह गया। ऐसा कहा जाता है कि ये बारह वर्ष तक गर्भ के बाहर ही नहीं निकले। जब भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं आकर इन्हें आश्वासन दिया कि बाहर निकलने पर तुम्हारे ऊपर माया का प्रभाव नहीं पड़ेगा, तभी ये गर्भ से बाहर निकले। यही शुक व्यासजी के अयोनिज पुत्र के रूप में प्रकट हुए। गर्भ में ही इन्हें वेद, उपनिषद, दर्शन और पुराण आदि का सम्यक ज्ञान हो गया था।
अब अमेरिका के ईस्टर्न वर्जिनिया मेडिकल स्कूल के जॉन इंस्टीट्यूट फार रिप्रोडक्टिव मेडिसन के प्रयास से हुए इस बच्चे की कथा। यह संस्थान बांझपन से पीड़ित दंपती का इलाज करता है। इस संस्थान में १९९० में एक दंपत्ती ने अपना इलाज करवाया था। इलाज सफल रहने के बाद उन्होंने चार कंसीव भ्रूण संस्थान को ही डोनेट कर दिए थे। इन्हें फ्रीज्ड कर रखा गया। अब जिस ४२ वर्षीय महिला ने इनमें से एक भ्रूण से बच्चे को जन्म दिया है, उसका इलाज इस संस्थान में दस साल से चल रहा था। इलाज करने वाल डॉक्टर और संस्थान की डायरेक्टर सर्गेइ ओइनिगर का कहना है कि पिछले वर्ष फ्रीज्ड भ्रूण इस महिला को इम्पलांट किया गया था। इससे अब हृष्ट-पुष्ट बच्चे ने जन्म लिया है। ऐसा माना जाता है कि फ्रीज्ड भ्रूण से चालीस साल बाद तक बच्चा पैदा हो सकता है।
उम्मीद है कि अब आपको शुकदेव जी की जन्म की कथा और ज्यादा विश्वसनीय लगेगी।
कुछ और रोचक बातें
-क्या आप जानते हैं कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी के पास १७ लाख रुपये से ज्यादा कीमत का पशुधन है। नामांकन के दौरान आयोग को उपलब्ध कराई जानकारी के मुताबिक उनके पास ६२ गायें और ४२ बछड़े हैं।
-राष्ट्रमंडल में तैयारियों और घोटाले के खबरें अब पीछे छूट चुकी हैं। जिस गति से सोना बरस रहा है, उससे इसमें सट्टेबाजों की भी रुचि जाग गई है। गाजियाबाद पुलिस ने वैशाली से तीन सट्टेबाजों को कॉमनवेल्थ गेम्स में सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
-दुनिया का सबसे बड़ा ऑटो बाजार अब चीन बनने जा रहा है। चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ का दावा है कि पिछले वर्ष की तुलना में पच्चीस फीसदी ग्रोथ के साथ ही चीन इस मामले में अमेरिका को पछाड़ देगा और इस साल करीव एक करोड़ सत्तर लाख वाहन बिकने का अनुमान है।
सहवाग और धोनी के आपसी मतभेद
-
सहवाग और धोनी को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर जीना चाहिए। एक दुसरे के खिलाफ बयानबाजी
करके खेल की भावना को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए। एक निश्चित ऊँचाई तक पहुँच जान...
1 day ago

10 comments:
सर, फिर लाजवाब लिखा है...
... behatreen post !
yeah, It's unbelievable !, But I do believe you.
humaree sanskruti vishv kee pracheen sanskkrutiyo me hai.......hum hamesha hee aage rahe hai......
prashansaneey post.......
कमाल का लेखन।
post padhkar yakeen ho raha hai...achhi prastuti
बहुत ही अच्छा
हम तो पहले से ही विश्वास करते हैं।
आज से हम भी शामिल गए हैं विचारों के आदान परदान के सिलसिले में
बहुत सही तरीके सो बात को कोरिलेट किया गया है।
Post a Comment